ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीरांची में लगेगा रेल नीर का प्लांट : संजय सेठ

रांची में लगेगा रेल नीर का प्लांट : संजय सेठ

रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो

रांची में लगेगा रेल नीर का प्लांट : संजय सेठ
हिन्दुस्तान टीम,रांचीFri, 17 Jul 2020 07:41 PM
ऐप पर पढ़ें

सांसद संजय सेठ ने कहा है कि रांची में रेल नीर प्लांट लगाया जाएगा। साथ ही चुटिया के केतारी बगान व कृष्णापुर रेल फाटक के पास आरओबी का निर्माण भी होगा। रेल मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि मैंने लंबे समय तक इन कार्यों के लिए प्रयास किया था। लोकसभा में भी इस मुद्दे को उठाया था और व्यक्तिगत रूप से रेल मंत्री से मिलकर भी बात रखी थी।

सेठ ने कहा कि संसद में रेल की अनुदान की मांगों पर चर्चा के दौरान मैंने रेल नीर प्लांट से होने वाली सुविधा और आरओबी नहीं होने से लोगों की परेशानी पर विस्तार से चर्चा की थी। उसी के आलोक में केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल द्वारा मंजूरी दी गई है। रेल मंत्रालय द्वारा द्वार झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण को रेल नीर संयंत्र लगाने के लिए भूमि आवंटित करने का आदेश दिया गया है। केतारी बगान और कृष्णापुरी चुटिया में ओवरब्रिज बनाए जाने की मंजूरी भी प्रदान की गई है। इसका सर्वे कराया जा रहा है। राज्य सरकार की सहमति के बाद इसका निर्माण कार्य की शुरुआत की जाएगी।

सांसद ने इसके लिए भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा रेल नीर प्लांट लगाने से स्थानीय लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। कोयला खदानों में जमा पानी का उपयोग भी हो पाएगा चुटिया में इन दो ब्रिज के निर्माण से लाखों लोगों की समस्याओं का समाधान हो पाएगा। बरसों पुरानी यह मांग आज पूरी हुई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें