ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीरघुवर ने हाथी उड़ाने में सरकार का खजाना खाली कर दिया : कांग्रेस

रघुवर ने हाथी उड़ाने में सरकार का खजाना खाली कर दिया : कांग्रेस

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के आरोपों पर पलटवार किया...

रघुवर ने हाथी उड़ाने में सरकार का खजाना खाली कर दिया : कांग्रेस
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSat, 23 Jan 2021 03:03 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के आरोपों पर पलटवार किया है। कहा है कि रघुवर की स्मरण क्षमता कम हो गई है, जब वह मुख्यमंत्री थे तब हाथी उड़ाने में सरकार का खजाना खाली कर दिया। दूसरी ओर जब केन्द्र सरकार ने कोरोना संक्रमण काल में डीवीसी का बकाया राशि काटा तब रघुवर ने कुछ नहीं कहा। उन्होंने केंद्र से झारखंड को जीएसटी सहित अन्य मदों का पैसा दिलाने में भी कोई भूमिका नहीं निभाई। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि अपने शासन के दौरान रघुवर दास अहंकार में डूबे थे। प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और डा राजेश गुप्ता ने कहा है कि पांच वर्ष मुख्यमंत्री रहते रघुवर दास ने राज्य की इतनी दुर्दशा कर छोड़ी कि हर क्षेत्र में उत्पन्न संकट से उबरने में वक्त लग रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें