ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीबेरोजगारी के लिए रघुवर दास की गलत नीतियां जिम्मेदार : कांग्रेस

बेरोजगारी के लिए रघुवर दास की गलत नीतियां जिम्मेदार : कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक दुबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता ने कहा है कि विभिन्न विभागों में नौकरी को लेकर जितने भी संगठन व...

बेरोजगारी के लिए रघुवर दास की गलत नीतियां जिम्मेदार : कांग्रेस
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSun, 24 Jan 2021 03:05 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक दुबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता ने कहा है कि विभिन्न विभागों में नौकरी को लेकर जितने भी संगठन व अभ्यर्थी आंदोलनरत हैं, उन सभी के जड़ में पूर्ववर्ती रघुवर दास सरकार की गलत नीतियां रही हैं। शनिवार को रांची के बिरसा चौक में धरना प्रदर्शन में बैठे 14वें वित्त आयोग कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों से मुलाकात पर कहा कि युवाओं की यह दयनीय हालत कर देने वाले भाजपा नेता आज उनकी मुश्किलों पर राजनीतिक रोटी सेंकने का प्रयास कर रहे हैं और घड़ियाली आंसू बहा रहे है, जबकि हकीकत यह है कि इन सारी समस्याओं की जननी भाजपा नेता ही है।

वर्ष 2016-17 और उससे पहले विभिन्न विभागों में नियुक्ति के नाम पर युवाओं को सिर्फ छलने का काम किया है, यदि सारी नियुक्तियां नियम-कानून के मुताबिक होती, तो सारे मामले उसी समय सुलझ जाते, लेकिन रघुवर दास सरकार का मकसद युवाओं को नौकरी नहीं देना था, बल्कि राज्य के खजाने का लूटपाट करना था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें