ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीऊर्जा कर्मियों में रोष, एकजुट होकर जताएंगे विरोध

ऊर्जा कर्मियों में रोष, एकजुट होकर जताएंगे विरोध

-झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ की ऑनलाइन हुई बैठक

ऊर्जा कर्मियों में रोष, एकजुट होकर जताएंगे विरोध
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSun, 09 Aug 2020 09:33 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संगठन की रविवार को ऑनलाइन बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अजय राय ने की। बैठक में रांची, हजारीबाग, पलामू, गिरिडीह, दुमका, धनबाद, जमशेदपुर के एरिया बोर्ड और ट्रांसमिशन जोन के प्रतिनिधि शामिल हुए। मीटिंग में यह बात सामने आई कि पूरे राज्य के अंदर हर एरिया बोर्ड और ट्रांसमिशन जोन में काम कर रही आउटसोर्स कंपनियों से सब लोग त्रस्त और परेशान हैं। हर तरफ भुगतान सहित एरियर व सेफ्टी किट अपडेट नहीं है, जिससे कोरोना की इस महामारी में भी अपनी जान जोखिम में डालकर मानव दिवस कर्मी काम कर रहे हैं। बैठक में ऊर्जा कर्मियों ने रोष जताया और एकजुट होकर विरोध जताने का फैसला लिया।

राय ने बताया कि रांची बिजली वितरण पर यहां काम करने वाले मानव दिवस कर्मी काफी आक्रोशित हैं। पुरानी एजेंसी से भुगतान दिलाए बिना नई एजेंसी की बहाली को लेकर नाराजगी जताई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी मामलों से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की जाएगी। इसके अलावा झारखंड ऊर्जा विकास निगम की विभिन्न कंपनियों में होने वाली बहाली में पहले से काम कर रहे कर्मियों को प्राथमिकता तय करने समेत अन्य मामलों को रखा जाएगा। बैठक में संघ के महामंत्री अमित कुमार शुक्ला, कुणाल कुमार, नईम अंसारी, संजीत कुमार, उदय कुमार, अमित कुमार, मनीष कुमार समेत अन्य सदस्य शामिल हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें