Ranchi News: प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर क्विज और शैक्षणिक कार्यक्रम
By Newswrap
हिन्दुस्तान, रांचीRanchi News: रिम्स के प्लास्टिक सर्जरी विभाग ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर शैक्षणिक कार्यक्रम और दिवंगत डॉ. सौरभ शर्मा स्मृति क्विज का आयोजन

Ranchi News: रांची। रिम्स के प्लास्टिक सर्जरी विभाग ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर शैक्षणिक कार्यक्रम और दिवंगत डॉ. सौरभ शर्मा स्मृति क्विज का आयोजन किया। मुख्य अतिथि निदेशक प्रो. डॉ. डीके सिन्हा सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक इसमें शामिल हुए। वरिष्ठ प्लास्टिक सर्जन डॉ. प्रिंस गुप्ता ने नई तकनीकों पर व्याख्यान दिया। आयोजन सचिव डॉ. प्रियंका केरकेट्टा ने बताया कि प्लास्टिक सर्जरी जन्मजात विकृतियों, कैंसर पुनर्निर्माण, जलने और सड़क दुर्घटनाओं की जटिल सर्जरी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


