अनगड़ा-सिकिदिरी थाना में शिकायतों पर हुई त्वरित कार्रवाई
अनगड़ा और सिकिदिरी में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में सभी मामलों का त्वरित निष्पादन

अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा और सिकिदिरी थाना में बुधवार को आयोजित जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में विभिन्न मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया। कार्यक्रम में सिल्ली डीएसपी मनीष चंद्र लाल, अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम रजवार और सिकिदिरी थाना प्रभारी बमशंकर यादव ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनकर समाधान किया। सिकिदिरी थाना प्रभारी ने बताया कि कुल तीन मामले आए थे, जिनमें दो का तत्काल समाधान किया गया, जबकि एक मामला जमीन विवाद से संबंधित होने के कारण जांच के लिए अंचल कार्यालय भेजा गया है। वहीं अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम रजवार ने बताया कि चार मामले सामने आए, जिनमें एक का तत्काल समाधान किया गया और तीन मामलों की जांच की जा रही है।
मौके पर अनगड़ा एसआई अनिल मेहता, एएसआई सचिन लकड़ा, सिकिदिरी एसआई वरुण हजाम, सुधीर सिंह, एएसआई बाबूलाल टूड्डू, बासिल करकेट्टा, रंजीत कुमार, प्रदीप भोगता, संगीता कुमारी समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


