पीड़िता बयान से पलटी, यौन शोषण का आरोपी बरी

Oct 29, 2025 06:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची में यौन शोषण केस में आरोपी पुनीत महतो को पोक्सो कोर्ट ने साक्ष्य की कमी के कारण बरी कर दिया। पीड़िता ने सुनवाई के दौरान अपने पूर्व के बयान से पलटते हुए कहा कि उसने पुलिस के दबाव में बयान दिया था। मामला 15 अक्टूबर 2021 को चुटिया थाना में दर्ज किया गया था।

पीड़िता बयान से पलटी, यौन शोषण का आरोपी बरी

रांची, संवाददाता। यौन शोषण केस में ट्रायल फेस कर रहे आरोपी पुनीत महतो को पोक्सो कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। बुधवार को सुनवाई के दौरान पीड़िता द्वारा पूर्व के बयान से पलट जाने पर इसका लाभ आरोपी को मिला। जिरह में उसने कहा था कि पुलिस कर्मचारियों के कहने पर मजिस्ट्रेट के सामने यौन शोषण का बयान दिया था। गवाही में उसने कहा कि मामला इसलिए दर्ज कराया था कि बाहर निकलने पर रास्ते में आरोपी उसे टोकता था और बात करने की कोशिश करता था। यह उसे पसंद नहीं था। मामले को लेकर चुटिया थाना में 15 अक्तूबर 2021 को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

इसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन चार महीने से अधिक समय तक जेल में रहने के बाद उसे जमानत मिली थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;