Pune Youth Sanjay Yadav Arrested for Kidnapping Minor from Ranchi नाबालिग को भगा ले जाने वाला पुणे से गिरफ्तार हुआ, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsPune Youth Sanjay Yadav Arrested for Kidnapping Minor from Ranchi

नाबालिग को भगा ले जाने वाला पुणे से गिरफ्तार हुआ

रांची पुलिस ने पुणे के संजीय यादव को गिरफ्तार किया है। वह चुटिया थाना क्षेत्र की एक नाबालिग को भगा ले गया था। दोनों की मित्रता इंस्टाग्राम पर हुई थी, जो बाद में प्रेम में बदल गई। नाबालिग की मां की...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 28 Dec 2024 02:45 AM
share Share
Follow Us on
नाबालिग को भगा ले जाने वाला पुणे से गिरफ्तार हुआ

रांची, वरीय संवाददाता। चुटिया थाना पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे से संजीय यादव नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। उसके आवास से पुलिस टीम ने उस नाबालिग को बरामद किया है, जो चुटिया थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस के हत्थे चढ़ा युवक उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला का रहने वाला है। उसे नाबालिग को भगा ले जाने के आरोप में पकड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक संजय की मित्रता चुटिया की नाबालिग से सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। चैटिंग के जरिए मित्रता और मजबूत होती गई व बाद में प्रेम में बदल गई। इसके बाद पिछले दिन आरोपी युवक रांची पहुंचा व नाबालिग को साथ लेकर चला गया। मामले में नाबालिग की मां की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। छानबीन के क्रम में पुलिस को आरोपी के संबंध में पता चला। इसके बाद पुलिसकर्मी यहां से पुणे भेजे गए थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।