ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीशहर के पूजा पंडाल: वीर सैनिकों को समर्पित होगा राजस्थान मित्र मंडल का पंडाल

शहर के पूजा पंडाल: वीर सैनिकों को समर्पित होगा राजस्थान मित्र मंडल का पंडाल

शहर के दक्षिण दिशा में राजस्थान मित्र मंडल का पूजा पंडाल देश के वीर सैनिकों को समर्पित होगा। मुख्य मंडप में विराजमान देवी भगवती आशीर्वाद के साथ वीर सैनिकों को अस्त्र-शस्त्र देते हुए दिखाई देंगी।...

शहर के पूजा पंडाल: वीर सैनिकों को समर्पित होगा राजस्थान मित्र मंडल का पंडाल
वरीय संवाददाता,रांचीSat, 13 Oct 2018 09:03 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर के दक्षिण दिशा में राजस्थान मित्र मंडल का पूजा पंडाल देश के वीर सैनिकों को समर्पित होगा। मुख्य मंडप में विराजमान देवी भगवती आशीर्वाद के साथ वीर सैनिकों को अस्त्र-शस्त्र देते हुए दिखाई देंगी। कमेटी का दावा है कि झारखंड में पहली बार दुर्गोत्सव पर पूजा पंडाल सैनिकों का आत्मविश्वास बढ़ाने वाली भावना से तैयार किया जा रहा है। पंडाल के अंदर देशभक्ति गीत वहां गूंजेंगे। देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का निर्माण समुद्री सीप से तैयार किया जा रहा है। वहीं पंडाल में राजस्थानी कला एवं संस्कृति की झलक भक्तों को देखने को मिलेगी।  पंडाल के मुख्य द्वार के दोनों छोर पर मिट्टी से तैयार 25 फीट के दो ऊंट दिखेंगे। संस्था के अशोक पुरोहित ने बताया कि इसके चारो ओर मिट्टी के बर्तन, सजावटी सामान रखा जाएगा। मिट्टी के भांड एवं पशु-पक्षियों की सजावट में राजस्थानी कला के साथ चटक रंगों को प्रमुखता दिया जा रहा है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें