Ranchi News: सिकिदिरी में जन शिकायत समाधान शिविर आयोजित
हिन्दुस्तान, रांची
Ranchi News: अनगड़ा में शुक्रवार को एक जन शिकायत समाधान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें थाना प्रभारी बम शंकर यादव ने दो मामलों का मौके पर निस्तारण किया। एक मामला एसडीओ कोर्ट रांची भेजा गया, जबकि दूसरे में सनहा दर्ज किया गया। शिविर का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को सीधे हल करना है।

Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिकिदिरी थाना में शुक्रवार को जन शिकायत समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल दो मामले आए, जिसे थाना प्रभारी बम शंकर यादव ने गंभीरता से सुना और दोनों मामले का निस्तारण मौके पर ही कर दिया। एक मामले को 107 की कार्रवाई के लिए एसडीओ कोर्ट रांची भेजा गया, जबकि एक मामले में सनहा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी बम शंकर यादव ने बताया कि जन शिकायत समाधान शिविर में जमीन और पारिवारिक विवाद सहित कई समस्याओं से संबंधित मामलों की सुनवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि रांची पुलिस की इस पहल से आम लोगों की समस्याओं को लेकर वरीय अधिकारियों तक नहीं जाना पड़ेगा।
उन्होंने आम लोगों से थाने में आयोजित जन शिकायत समाधान शिविर में पहुंच कर अपनी समस्याओं के समाधान की अपील की हैं।


