Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsPublic Court Resolves 122 Applications in Angara Facilitating Rural Issues

अनगड़ा में सीओ ने 122 आवेदनों का किया निपटारा
संक्षेप:
अनगड़ा अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में सीओ राजू कमल ने 122 आवेदनों का निष्पादन किया। इनमें विभिन्न प्रमाण पत्रों के आवेदन शामिल थे। जनता दरबार के माध्यम से ग्रामीणों को समस्याओं के समाधान में काफी सुविधा मिली।
Dec 23, 2025 09:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा अंचल कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में सीओ राजू कमल ने 122 आवेदनों का निष्पादन किया गया। इनमें दाखिल-खारिज के 16, आंदोलनकारी प्रमाण पत्र के पांच, आवासीय प्रमाण पत्र के 30, जाति प्रमाण पत्र के 22 और आय प्रमाण पत्र के 35 आवेदन शामिल हैं। इसके अलावा पंजी-2 में सुधार के पांच, भूमि परमिशन के तीन, पारिवारिक सदस्यता के दो और भूमि संरक्षण के चार आवेदनों का निपटारा किया गया। जनता दरबार के माध्यम से अंचल स्तरीय समस्याओं के समाधान होने से ग्रामीणों को काफी सुविधा हुई।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




