पेंशन, प्रमाण पत्र और राजस्व से जुड़ी समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान

Apr 15, 2026 06:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची में बुधवार को सभी अंचलों में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें राजस्व, पेंशन, आपदा सहायता सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े 800 से अधिक मामलों का त्वरित निपटारा किया गया। सभी अंचलों में बड़ी संख्या में आवेदनों का समाधान किया गया, जिससे आम जनता को राहत मिली।

पेंशन, प्रमाण पत्र और राजस्व से जुड़ी समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान

रांची, विशेष संवाददाता। जिले के सभी अंचलों में बुधवार को जनता दरबार लगाया गया। इस दौरान राजस्व, प्रमाण पत्र, पेंशन, आपदा सहायता सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन कर आमजनों को राहत पहुंचाई गई। जिले के विभिन्न अंचलों में बड़ी संख्या में प्राप्त आवेदनों का तुरंत समाधान किया गया। प्रखंड सह अंचल कार्यालय रातू में कुल 197 मामलों का निष्पादन हुआ, जिनमें दाखिल-खारिज, ऑनलाइन सुधार, जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण पत्र, पेंशन, जन्म प्रमाण पत्र समेत अन्य मामले शामिल रहे। ओरमांझी अंचल में 216, नगड़ी में 126, सिल्ली में 60 तथा खलारी अंचल में 58 मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया।अरगोड़ा

अंचल में प्राप्त 80 आवेदनों में से 76 मामलों का समाधान किया गया। यहां पंजी-2 सुधार, आय, जाति एवं स्थानीय प्रमाण पत्र से जुड़े मामलों का निपटारा किया गया। साथ ही आवेदिका मुस्कान तिर्की को मुआवजा राशि का चेक प्रदान किया गया। गुरुदर्शन कौर को पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया। चान्हो अंचल में 111 मामलों का निष्पादन हुआ, जहां आय, आवासीय एवं जाति प्रमाण पत्र के साथ पंजी सुधार और नकल से जुड़े मामलों का समाधान किया गया। सोनाहातु अंचल में 58 मामलों का निष्पादन किया गया, जिसमें आय, जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र प्रमुख रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।