वीमेंस कॉलेज में नशे की लत के मनोवैज्ञानिक कारणों पर परामर्श
संक्षेप: रांची वीमेंस कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशे की लत के मनोवैज्ञानिक कारणों पर कार्यशाला हुई। मुख्य वक्ता डॉ इंदु सोलंकी ने नशे की लत को गंभीर मानसिक समस्या बताया।...

रांची, विशेष संवाददाता। रांची वीमेंस कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग में बुधवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशे की लत के मनोवैज्ञानिक कारण पर परामर्श विषय पर कार्यशाला हुई। मुख्य वक्ता रिनपास की सहायक प्राध्यापक डॉ इंदु सोलंकी ने नशे की लत के मनोवैज्ञानिक कारणों, उसके दुष्परिणामों और परामर्श की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि नशा सिर्फ एक आदत नहीं, बल्कि एक गंभीर मानसिक व सामाजिक समस्या है, जिसके समाधान के लिए परिवार, समाज और परामर्श सभी की भूमिका अहम है। कार्यक्रम के दौरान पीजी सेमेस्टर-4 की छात्रा दीपिका रश्मि ने एल्कोहोलिज्म, विषय पर एक केस स्टडी प्रस्तुत की।
मौके पर पोस्टर एवं कोलाज प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में रूपल ने प्रथम, तान्या ने द्वितीय और हनीप्रीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि कोलाज प्रतियोगिता में तान्या प्रथम, श्रुति व श्रेयसी द्वितीय व रूपल तृतीय स्थान पर रहीं। प्राचार्या डॉविनीता सिंह ने कहा कि युवाओं को नशा-मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देना चाहिए। उन्होंने मनोविज्ञान विभाग के इस सामाजिक रूप से उपयोगी प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम में प्रोफेसर इंचार्ज डॉ रेणु कुमारी, विभागाध्यक्ष डॉ अमिता रूंडा, डॉ पुष्पा सिंह, रोहिता विकास, डॉ अलका रानी बारा और डॉ राजबाला सहित अन्य शिक्षाएं वह बड़ी संख्या में छात्राओं ने हिस्सा लिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




