
किताबों में माड्यूल बदलने को लेकर प्रदर्शन
रांची में एनएसयूआई ने एनसीईआरटी के नए विभाजन मॉड्यूल के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने छायाप्रतियां जलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रांची विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर शिक्षा नीति के...
रांची, विशेष संवाददाता। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) की ओर से एनसीईआरटी के नए विभाजन मॉड्यूल की छायाप्रतियां जलाकर केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया गया। एनसीईआरटी किताबों में इतिहास बदलने की बात कहते हुए नारेबाजी की कई। शहीद चौक स्थित रांची विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के सामने ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शिक्षा नीति के खिलाफ आवाज बुलंद की। प्रदर्शन का नेतृत्व कैफ अली और अरोहन मंडल ने किया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष चिनय उरांव उपस्थित थे। बिनय उरांव, कैफ अली व अरोहन मंडल ने कहा कि एनसीईआरटी का विभाजन मॉड्यूल इतिहास से छेड़छाड़ है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




