कानून व्यवस्था के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने निकाला मशाल जुलूस

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

झारखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने मशाल जुलूस निकाला। यह जुलूस जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से शुरू होकर अल्बर्ट एक्का चौक तक गया। भाजपा की उपाध्यक्ष गीता कोड़ा ने सरकार की विफलता पर सवाल उठाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की।

कानून व्यवस्था के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने निकाला मशाल जुलूस

रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अत्याचार और हालिया जघन्य घटनाओं के विरोध में रविवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वावधान में मशाल जुलूस निकाला गया। मशाल जुलूस जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से शुरू होकर अल्बर्ट एक्का चौक तक गया। इसमें बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल हुईं। कार्यकर्ता हाथों में मशाल और पार्टी का ध्वज लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ीं। अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।इस अवसर पर भाजपा की उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार हो रही जघन्य घटनाएं सरकार की विफलता को दर्शाती हैं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाकर कड़ी सजा देने की मांग की। मशाल जुलूस में सीपी सिंह, गीता कोड़ा, वरुण साहू, आरती कुजूर, केके गुप्ता, शोभा यादव, पायल सोनी, अनीता वर्मा, सीमा सिंह, जितेंद्र वर्मा, ललित ओझा और अर्चना सिंह समेत सैकड़ों महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।