रांची विवि कैंपस में एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन
झारखंड में क्लस्टर सिस्टम के खिलाफ रांची विश्वविद्यालय में छात्रों, शिक्षकों और संगठनों ने प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी इसे छात्र-विरोधी और शिक्षा के लिए हानिकारक मानते हैं, जिससे छात्रों को अन्य कॉलेजों में भटकने और आर्थिक बोझ बढ़ने का खतरा है।

रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड में लागू किए गए तथाकथित क्लस्टर सिस्टम के विरोध में गुरुवार को छात्रों, शिक्षकों और छात्र संगठनों द्वारा रांची विश्वविद्यालय कैंपस में जोरदार प्रदर्शन किया गया। रांची विश्वविद्यालय के एनएसयूआई उपाध्यक्ष विश्वजीत सिंह, शादमान खान, महासचिव और एनएसयूआई की कोर टीम के नेतृत्व में छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना था कि झारखंड सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन की हठधर्मिता अब साफ दिखाने लगी है कि उन्हें छात्रों की समस्याओं, भावनाओं और भविष्य से कोई सरोकार नहीं रह गया है। शर्म की बात है कि जिन बच्चों के हाथों में किताबें होनी चाहिए, उन्हें आज सड़कों पर उतरकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
क्लस्टर सिस्टम पूरी तरह अव्यवहारिक, छात्र-विरोधी और शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने वाला निर्णय है। इस व्यवस्था के कारण हजारों छात्रों को अनावश्यक रूप से दूसरे कॉलेजों में भटकना पड़ेगा, आर्थिक बोझ बढ़ेगा, सुरक्षा संबंधी समस्याएं उत्पन्न होंगी और पढ़ाई प्रभावित होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


