राजभवन के पास वक्फ संशोधित कानून के विरोध में दिया धरना
रांची में वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ ऑल मुस्लिम यूथ एसोशियन के बैनर तले धरना दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने कानून को वापस लेने की मांग की और कहा कि इसका विरोध सड़क से अदालत तक किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल...

रांची, वरीय संवाददाता। वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ ऑल मुस्लिम यूथ एसोशियन (आमया) के बैनर तले एक दर्जन संगठनों ने राजभवन के पास धरना देकर कानून को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल लोग बोले, सड़क से लेकर अदालत तक इसका विरोध किया जाएगा। लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर अपने नाराजगी जताई। धरने के बाद आयमा समेत मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम मांग पत्र सौंपा। इन संगठनों के लोग हुए शामिल
एदारा ए शरिया, इमारत ए शरिया, जमीयत ए उलमा हिंद, सेंट्रल अंजुमन कांके, प्रखंड अंजुमन रातू, अंजुमन इस्लामिया मांडर, ऑल झारखंड एकता मंच, साहेर अंजुमन नगड़ी, मोमिन चौरासी पंचायत समेत अन्य पंचायत के लोग शामिल थे।
संशोधिक एक्ट मुस्लिमों के अधिकार करता है खत्म : अली
धरने में आमया के अध्यक्ष एस अली बोले, मुस्लिम समाज से चर्चा और जेपीसी को दिए सुझाव को शामिल किए बिना वक्फ संशोधन बिल में बदलाव कर वक्फ संशोधन कानून-2025 बना दिया गया। यह कानून भारतीय मुस्लिमों की धार्मिक स्वायत्तता और मौलिक अधिकारों को समाप्त करता है। देश एवं झारखंड में वक्फ की जो संपत्ति है उनमें से अधिकतर मस्जिद, मदरसा, ईदगाह, कब्रिस्तान, मजार, खानकाह, मकबरा, मुसाफिरखाना है। दुकान-मकान, संस्थान व खेत खलिहान हमारे पूर्वजों द्वारा अपनी नीजि संपत्ति को वक्फ (दान) कर स्थापित किया गया है।
एदारा ए शरिया के महासचिव मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी बोले, वक्फ बोर्ड में गैर मुस्लिमों को सदस्य बनाने से मुस्लिम समाज की धार्मिक संपत्तियों के प्रबंधन में हस्तक्षेप होगा।
ये लोग हुए शामिल
धरने में मौलाना असगर मिस्बाही, एदारा ए शरिया के महासचिव कुतुबुद्दीन रिजवी, शहर काजी मौलाना सुहैब, मौलान तलहा नदवी, अधिवक्ता मुख्तार खान, कांग्रेस नेता दीपू सिन्हा, प्रवीण पीटर, शाकिल परवेज, रजा उल्लाह अंसारी, अजहर खान, पप्पू गद्दी, नुरूला नदवी, अताउल्लाह अंसारी, मुंतजिर अहमद, अशफाक खान, इरशाद इमाम, जहीर मंसूरी, हफीज जान मोहम्मद, मौलान सफीउल्लाह, सबदुल मल्लिक, गुफरान अंसारी आदि थे।


