
अपना झंडा-डंडा और एजेंडे को मजबूती से रखने की जरूरत : महली
रांची में मूलनिवासियों पर जातीय उत्पीड़न के खिलाफ विभिन्न संगठनों ने धरना दिया। आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष संजय महली ने झंडा-ठंडा और एजेंडा को मजबूत करने की बात कही। महासभा के अध्यक्ष आरपी रंजन ने गैर बराबरी विचारधारा से होने वाले अपराधों पर चिंता जताई। महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में जातीय अपराधों की वृद्धि की जानकारी दी गई।
रांची, वसं। मूलनिवासियों पर जातीय उत्पीड़न के खिलाफ शुक्रवार को राजभवन के पास अखिल भारतीय अनुसूचित जाति महासभा, आदिवासी छात्रसंघ और मूलनिवासी संगठन ने धरना दिया। विशेष रूप से गुरु रविदास महासभा, अखिल भारतीय डॉ भीमराव अंबेडकर मिशन सोसाइटी, पीपुल्स यूथ फ्रंट शामिल हुए। धरने में आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष संजय महली ने कहा कि अब हमें अपना झंडा-ठंडा और एजेंडा को मजबूती से रखना होगा। महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष आरपी रंजन ने कहा, गैर बराबरी विचारधारा से कई तरह के अपराध होते हैं। जो अवैज्ञानिक विचारधारा से भी प्रभावित होती है। सरजीत मिर्धा ने कहा, अस अमृतकाल में कई राज्यों में हुए कांड अब विषकाल में बदल गए हैं।
द्वारिका दास ने कहा कि एनसीआरबी के अनुसार महाराष्ट्र में अपराध दर राष्ट्रीय औसत से काफी ज्यादा है। उत्तरप्रदेश, राजस्थान, बिहार में भी जातीय अपराध के नए रिकॉर्ड बन गए हैं। मौके पर अमनदीप मुंडा, डॉ सोहन राम, नंदकुमार बैठा, दीपक कुमार रवि, प्रदीप रवि, महावीर उरांव, प्रभु राम, एनुल अंसारी, फिरोज अंसारी आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




