Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsProtest Announced by Indian Workers Union for Labor Rights and Pension Transparency
14 सूत्री मांगों के समर्थन में गेट मीटिंग का आयोजन

14 सूत्री मांगों के समर्थन में गेट मीटिंग का आयोजन

संक्षेप:

अशोक परियोजना के पिपरवार यूनिट वर्कशॉप में भारतीय मजदूर संघ ने 23 जुलाई से 15 सितंबर 2025 तक जन आंदोलन की घोषणा की। 14 सूत्री मांगों के समर्थन में गेट मीटिंग का आयोजन हुआ। क्षेत्रीय सचिव दिलीप...

Jul 25, 2025 05:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

पिपरवार, संवाददाता। अशोक परियोजना के पिपरवार यूनिट वर्कशॉप में शुक्रवार को भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले 23 जुलाई 2025 से 15 सितंबर 2025 तक चलने वाले जन आंदोलन की घोषणा की गई। इसको लेकर 14 सूत्री मांगों के समर्थन में गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप त्रिपाठी ने की, जबकि संचालन यूनिट सचिव उमेंद्र कुमार ने किया। गेट मीटिंग में पिपरवार क्षेत्रीय अध्यक्ष संजीव चंद्र, क्षेत्रीय सचिव दिलीप कुमार गोस्वामी, संजय सिंह, महेंद्र केवट, श्रीवास्तव पासवान समेत कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अपने संबोधन में क्षेत्रीय सचिव दिलीप गोस्वामी ने कहा कि मजदूरों की कमाई का बड़ा हिस्सा सीएमपीएफ पेंशन विभाग में जाता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ऐसे में पेंशन व्यवस्था को पारदर्शी और सुव्यवस्थित करना अनिवार्य है, ताकि मजदूरों का भविष्य सुरक्षित रह सके। उन्होंने कोल इंडिया को बचाने, ठेका श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा देने, एचपीसी वेतनमान लागू करने, मेडिकल सुविधा, आवास की उपलब्धता सुनिश्चित करने जैसी मांगों को दोहराया। इस गेट मीटिंग के माध्यम से यह स्पष्ट किया गया कि अगर मजदूरों की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ कार्यकर्ता रामलाल राम, सुरेश तिवारी, सत्यनारायण झा, धर्मेंद्र कुमार, श्रवण कुमार, सुरेश जी, नंदू प्रजापति, प्रमोद कुमार, संजय कुमार, कृष्णा राम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।