Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsProtest Against Illegal Sand Mining Hunger Strike by Block Head Victoria Devi
बालू के अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ प्रमुख ने की भूख हड़ताल

बालू के अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ प्रमुख ने की भूख हड़ताल

संक्षेप:

सोनाहातू में प्रखंड प्रमुख विक्टोरिया देवी ने अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ भूख हड़ताल की। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के पुल धंस रहे हैं और जलस्तर घट रहा है। अवैध खनन से हाथी कॉरिडोर प्रभावित हो रहा है और सरकार को भारी राजस्व का नुकसान हो रहा है।

Feb 09, 2026 06:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड प्रमुख विक्टोरिया देवी ने सोमवार को प्रखंड में जारी बालू के अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ प्रखंड कार्यालय के सामने एकदिनी भूख हड़ताल की। प्रमुख ने कहा कि बालू के अवैध उत्खनन से क्षेत्र के कई पुल धंस रहे हैं और जलस्तर लगातार नीचे जा रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन से हाथी कॉरिडोर भी प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा, बालू की फर्जी डंपिंग के कारण सरकार को भारी राजस्व का नुकसान हो रहा है। भूख हड़ताल के बाद बीडीओ सह सीओ को एक मांग पत्र सौंपा गया। प्रमुख ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही अवैध खनन नहीं रुका तो वे उग्र आंदोलन करने पर विवश होंगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भूख हड़ताल में प्रमुख के साथ राधा-माधव सेठ, राजकिशोर महतो, मदन मोहन कर्मकार, राजू सिंह मुंडा, भ्रूण सिंह मुंडा, ठाकुर सिंह मुंडा, ज्ञान सिंह मुंडा, परशुराम दोहरा, कार्तिक यादव, छोटू यादव, चमेली देवी, निर्मला देवी, डोमनी देवी और सुलोचना देवी आदि शामिल थे।