ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीभाषा और संस्कृति का संवर्द्धन जरूरी: द्रौपदी

भाषा और संस्कृति का संवर्द्धन जरूरी: द्रौपदी

मचान मिथिला पंचांग का राज्यपाल ने किया लोकार्पण, इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैथिल भाषा को सरकार के स्तर से राज्य और देश में सम्मान मिला...

भाषा और संस्कृति का संवर्द्धन जरूरी: द्रौपदी
हिन्दुस्तान टीम,रांचीTue, 19 Jan 2021 09:20 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची। वरीय संवाददाता

मचान मिथिला पंचांग का झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राजभवन में मंगलवार को लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैथिल भाषा को सरकार के स्तर से राज्य और देश में सम्मान मिला है। भाषा के संवर्द्धन की जिम्मेवारी समाज के लोगों पर है। उन्होंने कहा कि भाषा है तो संस्कृति है और संस्कृति है तो समाज है। समाज के अभिभावकों को चाहिए कि वह सामाजिक आयोजन और समारोह मे अपने साथ बच्चों को जरूर लेकर साथ जाएं। इससे भाषा और संस्कृति के संवर्द्धन को बल मिलेगा। राज्यपाल पंचांग के लोकार्पण के बाद प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहीं थी। इस मौके पर संगठन की ओर से जमशेदपुर के अरुण कुमार झा द्वारा तैयार महाकवि विद्यापति की तस्वीर राज्यपाल को भेंट की गयी।

लोकार्पण के मौके पर सुमन ठाकुर, दयानंद कुमार, वार्ड पार्षद अरुण झा, भारतेन्दु झा शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें