प्रो. मनोज कुमार आईएसआरबी के कार्यकारी सदस्य बने

Nov 16, 2025 09:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची के केंद्रीय विश्वविद्यालय के जीवन विज्ञान विभाग के प्रो. मनोज कुमार को इंडियन सोसाइटी फॉर रेडिएशन बायोलॉजी के कार्यकारी सदस्य के रूप में चुना गया है। यह निकाय 2026 से 2028 तक विकिरण जीवविज्ञान को बढ़ावा देने के लिए कार्य करेगी। इसमें भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र और रक्षा अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिक शामिल हैं।

प्रो. मनोज कुमार आईएसआरबी के कार्यकारी सदस्य बने

रांची, वरीय संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड के जीवन विज्ञान विभाग के प्रो. मनोज कुमार को इंडियन सोसाइटी फॉर रेडिएशन बायोलॉजी (आईएसआरबी) के कार्यकारी सदस्य के रूप में चुना गया है। यह भारत में विकिरण जीवविज्ञान (रेडिएशन बायोलॉजी) के क्षेत्र के शीर्ष वैज्ञानिकों का एक राष्ट्रीय निकाय है, जिसमें भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के वैज्ञानिक भी शामिल हैं। 15 सदस्यीय निकाय 2026 से 2028 तक रेडिएशन बायोलॉजी को बढ़ावा देने के लिए कार्य करेगी। यह प्रतिष्ठित अनुसंधान निकाय (आईएसआरबी) विकिरण जीवविज्ञान को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;