निजी स्कूलों के छात्रों को भी सुविधा दे सरकार : पासवा
Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
रांची में पासवा अध्यक्ष आलोक दुबे ने कहा कि निजी स्कूलों के विद्यार्थियों को भी सरकारी स्कूलों की तरह सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने बैठक में यह भी कहा कि अगर निजी स्कूलों के छात्रों को पाठ्य सामग्री, ड्रेस और साइकिल उपलब्ध कराई जाए, तो समस्याएं हल हो जाएंगी।

रांची। पासवा अध्यक्ष आलोक दुबे ने मंगलवार को निजी विद्यालय संचालकों के साथ बैठक कर कहा कि सरकारी स्कूलों की तरह निजी स्कूलों के विद्यार्थियों को भी सरकार सुविधा दे। निजी स्कूलों के बच्चे भी राज्य सरकार के ही बच्चे हैं। कहा कि पासवा वर्षों से मांग कर रही है कि सरकारी की तरह यदि निजी स्कूलों के बच्चों को भी पाठ्य सामग्री, ड्रेस, साइकिल उपलब्ध कराए तो न ड्रेस की समस्या होगी और न ही किताबों की।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


