ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीप्रधानाध्यापक नियुक्ति की नियमावली में होगा बदलाव

प्रधानाध्यापक नियुक्ति की नियमावली में होगा बदलाव

मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पदों के सृजन के बाद सीधी नियुक्ति की नियमावली में बदलाव किया जाएगा। इसके लिए प्राथमिक शिक्षा निदेशक मीना ठाकुर की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है। चार...

प्रधानाध्यापक नियुक्ति की नियमावली में होगा बदलाव
हिन्दुस्तान टीम,रांचीTue, 23 Jan 2018 08:53 PM
ऐप पर पढ़ें

मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पदों के सृजन के बाद सीधी नियुक्ति की नियमावली में बदलाव किया जाएगा। इसके लिए प्राथमिक शिक्षा निदेशक मीना ठाकुर की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है। चार सदस्यीय समिति में उपनिदेशक अरविंद कुमार सिंह को सचिव, बोकारो के जिला शिक्षा पदाधिकारी महीप कुमार सिंह और रांची के जिला शिक्षा अधिक्षक शिवेंद्र कुमार सिंह को सदस्य बनाया गया है। इन्हें एक महीने के अंदर मौजूदा प्रोन्नति नियमावली व इससे संबंधित सभी प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए संशोधन के प्रारूप को तैयार करना है। यह संशोधन झारखंड प्रारंभिक शिक्षक प्रोन्नति नियमावली 1993 में किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें