राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दिल्ली लौटीं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को विशेष विमान से रांची एयरपोर्ट पहुंचीं। राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका स्वागत किया। वह जमशेदपुर में एक कार्यक्रम में भाग लेने गई थीं और बाद में दिल्ली के लिए रवाना हुईं। एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को दिन में विशेष विमान से रांची एयरपोर्ट पहुंचीं। उनका विशेष विमान दिन के 10.30 बजे रांची आया। यहां पर राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनक स्वागत किया। वह जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आयी थीं। स्वागत के बाद वह हेलीकॉप्टर से लगभग 10.55 बजे जमशेदपुर से लिए रवाना हो गईं। जमशेदपुर के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वह 4.20 बजे हेलीकाप्टर से पुन: रांची एयरपोर्ट पहुंचीं। इसके बाद वह विमान में बैठकर शाम 4.55 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुईं। इस क्रम में एयरपोर्ट में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी।
एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल से लेकर पूरी सड़क पर पुलिक बल की तैनाती की गई थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


