ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीबंद पड़े 3,548 स्कूलों को खोलने की तैयारी

बंद पड़े 3,548 स्कूलों को खोलने की तैयारी

राज्य में विलय के बाद बंद किए गए 3,548 स्कूलों को फिर से खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जो स्कूल विलय के बाद बंद कर दिए गए हैं, वहां अगर स्थानीय स्तर पर छात्र-छात्रा होंगे और संबंधित बंद पड़े...

बंद पड़े 3,548 स्कूलों को खोलने की तैयारी
हिन्दुस्तान टीम,रांचीMon, 02 Mar 2020 02:12 AM
ऐप पर पढ़ें

राज्य में विलय के बाद बंद किए गए 3,548 स्कूलों को फिर से खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जो स्कूल विलय के बाद बंद कर दिए गए हैं, वहां अगर स्थानीय स्तर पर छात्र-छात्रा होंगे और संबंधित बंद पड़े स्कूल में फिर से पढ़ना चाहेंगे तो उसे खोला जाएगा। इसके लिए जिलों से रिपोर्ट मांगी जा रही है। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निर्देश पर जिलों से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ इस मामले पर बैठक होगी और बंद पड़े स्कूलों को खोलने का अंतिम निर्णय लिया जाएगा। बच्चों की आवश्यकता के आधार पर स्कूल खोलने के लिए जरुरत पड़ने पर संबंधित पंचायत से भी नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) ली जा सकती है। इन स्कूलों में प्राथमिक कक्षाएं शुरू की जा सकेगी और उसी आधार पर शिक्षकों की भी यहां नियुक्ति या पदस्थापना की जाएगी। राज्य में सबसे ज्यादा पूर्वी सिंहभूम में स्कूल विलय के बाद बंद हुए थे। यहां 358 स्कूल बंद कर दिए गए। वहीं, रांची में 313 और चतरा, गिरिडीह, गुमला व सरायकेला खरसावां में 200 से ज्यादा स्कूल बंद हुए। इन जिलों के स्कूल हुए बंद :- बोकारो - 197चतरा - 253देवघर - 139धनबाद - 138दुमका - 131पूर्वी सिंहभूम - 358गढ़वा - 96गिरिडीह- 228गुमला - 233हजारीबाग - 114जामताड़ा - 96खूंटी - 76कोडरमा - 63लोहरदगा - 154पाकुड़ - 54पलामू - 77रामगढ़ - 101रांची - 313साहिबगंज - 141सरायकेला खरसावां - 285सिमडेगा - 109पश्चिमी सिंहभूम - 192

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें