Ranchi News: रातू रथयात्रा को लेकर तैयारी तेज, सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

Ranchi News: छोटानागपुर की प्रसिद्ध रातू रथयात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार को हुई बैठक में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर चर्चा की गई। बड़ी मणि माधुरी मंजरी देवी ने प्रशासन और आयोजन समिति का सहयोग करने की अपील की। रातू रथयात्रा अपनी ऐतिहासिक परंपरा के लिए प्रसिद्ध है।

Ranchi News: रातू रथयात्रा को लेकर तैयारी तेज, सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन

Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। छोटानागपुर की प्रसिद्ध रातू रथयात्रा को लेकर तैयारी तेज हो गई है। इसी क्रम में रविवार को रातू पैलेस में बैठक आयोजित कर रथयात्रा और मेले के सफल संचालन को लेकर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता बड़ी मणि माधुरी मंजरी देवी ने की। उन्होंने लोगों से अपील की कि रथयात्रा और मेले को सफल बनाने के लिए प्रशासन और आयोजन समिति का सहयोग करें। वहीं कल्पना देवी ने पैलेस की ओर से आयोजन में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में प्रबंधक दामोदर मिश्रा, जितेश्वर मुंडा, अतुल राज, बैजू सोनी, शिवानी विश्वकर्मा, इंद्राणी देवी, दीपक साहू, सुमित, संदीप उरांव, जयनाथ पांडेय, टिंकू, बैजनाथ साहू, शिवपूजन साहू, पंकज सिंह, प्रिंस तिवारी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

बैठक में मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में लगने वाले झूले तथा श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने पर सहमति बनी। पुलिस और वालंटियर के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का निर्णय लिया गया। रातू थाना प्रभारी आदिकांत महतो ने कहा कि रथयात्रा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है। आयोजन समिति को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

ऐतिहासिक परंपरा के लिए प्रसिद्ध है रातू रथयात्रा

छोटानागपुर की रातू रथयात्रा अपनी ऐतिहासिक परंपरा के लिए प्रसिद्ध है। यहां भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की रथयात्रा में हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। कई दिनों तक चलने वाले मेले में दूर-दराज से लोग पहुंचते हैं। रथयात्रा में शामिल होने के लिए दूसरे राज्यों से भी श्रद्धालु आते हैं। मेले की खासियत यहां मिलने वाली पारंपरिक वस्तुएं और सामान हैं, जो अन्य मेलों में आसानी से नहीं मिलते।

प्रश्नोत्तरी

रातू रथयात्रा के लिए बैठक कब आयोजित की गई थी?
रविवार को रातू पैलेस में बैठक आयोजित की गई थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।