बेंती दुर्गा पूजा कमेटी का गठन
पिपरवार क्षेत्र के बेंती ग्राम में दुर्गा पूजा की तैयारी हेतु एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्गा पूजा आयोजन के लिए एक कमेटी का गठन किया गया, जिसमें हरिनारायण गंझू को अध्यक्ष और अन्य सदस्यों का चयन...

पिपरवार, संवाददाता। पिपरवार क्षेत्र के बेंती ग्राम में गुरुवार को श्री- श्री दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में आगामी दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर एक बैठक बेंती शिव मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सुखी गंझू ने की जबकि संचालन का कार्य गणेश भुइयां ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से दुर्गा पूजा आयोजन के लिए एक कमेटी का गठन किया गया। इसमें हरिनारायण गंझू को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के रूप में राजेश प्रजापति और नागेश्वर गंझू, मीडिया प्रभारी सिकंदर प्रजापति, सचिव पद पर सुखी गंझू, गणेश भुइयां, लखन साव, हेमराज प्रजापति और दुर्गा पासवान को मनोनीत किया गया।
कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रेम कुमार ठाकुर, रोहित कुमार केशरी और बासुदेव गंझू को दी गई। संरक्षक के रूप में अर्जुन गंझू, बीरबल गंझू, धनराज भोक्ता, विजय साव, नेहा उरांव, सरिता देवी, कुमारी अनुप्रिया, किरण कुमारी, महेंद्र गंझू, रोहन गंझू, बिनोद गंझू, सोमार गंझू, संतोष केशरी और बैजनाथ प्रजापति को शामिल किया गया। इस मौके पर रोहन गंझू, जयप्रकाश कुमार साहू, संजय कुमार केशरी, गणेश भुइयां, कृष्णा गंझू, कैला दुसाध, दिलीप गंझू, शिव कुमार, दुर्गा पासवान, राजेंद्र केशरी, शंकर गंझू, राजेश प्रजापति, सीताराम केशरी, लखन साव, बैजनाथ प्रजापति, खज़ानची प्रजापति, अजय प्रजापति, प्रेम कुमार ठाकुर, अंकित केशरी, ललित ठाकुर, दिनेश केशरी, चमन गंझू, सिकंदर प्रजापति सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा को भव्य और सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों और कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




