Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsPreparations for Chhath Puja Intensify in Itki Amidst Festive Shopping Rush
इटकी में छठ घाटों के सौंदर्यीकरण का काम तेज

इटकी में छठ घाटों के सौंदर्यीकरण का काम तेज

संक्षेप:

इटकी क्षेत्र में छठ पूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मुख्य घाटों की सजावट और सफाई का कार्य जारी है। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की की पहल पर घाटों का सौंदर्यीकरण...

Oct 24, 2025 08:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

इटकी, प्रतिनिधि। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर इटकी क्षेत्र में तैयारियां जोरों पर हैं। प्रखंड के बनिया टोली स्थित मुख्य छठ घाट सहित दर्जनों घाटों की सजावट और सफाई का कार्य तेजी से चल रहा है। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की की पहल पर, शिशु गोप के देखरेख में छठ घाट की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण और सड़कों के समतलीकरण का काम युद्धस्तर पर जारी है। सदस्यों ने बताया कि अगले दो दिनों में घाट पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। घाट परिसर और पहुंच मार्गों को द्वीप सज्जा, रंगोली और लाइटिंग से सजाया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं व्रतियों की सुविधा के लिए ब्रेकेटिंग, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था का भी सख्त प्रबंध किया जा रहा है ताकि श्रद्धालु स्वच्छ वातावरण में पूजा-अनुष्ठान कर सकें। प्रशासन ने भी विधि-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। इधर, इटकी बाजार में छठ पर्व की रौनक बढ़ गई है। पूजा सामग्रियों की खरीदारी के लिए दूर-दराज के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ रही है। बाजार में चिनिया केला 500 से 600 रुपये प्रति कांधी, सुप 150 से 170 रुपये प्रति पीस, सेब 600 से 700 रुपये प्रति पेटी, घी 400 से 700 रुपये प्रति किलो, दूध 50 रुपये प्रति लीटर, नारियल 40 से 50 रुपये प्रति पीस, संतरा 80 रुपये प्रति किलो, गुड़ 80 रुपये प्रति किलो, सिंघाड़ा 80 रुपये प्रति किलो, और डंबा 30 रुपये प्रति पीस बिक रहा है। बाजार में सूप, दउरा, दीया, केले के पत्ते और पूजन सामग्री की दुकानों पर देर शाम तक खरीदारों की भीड़ देखी जा रही है। छठ पूजा को लेकर पूरे इटकी प्रखंड में भक्ति और उल्लास का माहौल व्याप्त है।