शहीद वीर बुधू भगत जयंती समारोह की तैयारी पर विमर्श

Feb 02, 2026 07:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

17 फरवरी को सिलागाई में शहीद वीर बुधू भगत जयंती समारोह की तैयारी को लेकर पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने बैठक की। उन्होंने मुख्य अतिथि के चयन और आसपास के गांवों के ग्राम प्रधानों की राय को शामिल करने पर जोर दिया। समारोह की तैयारियों के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाने की आवश्यकता बताई।

शहीद वीर बुधू भगत जयंती समारोह की तैयारी पर विमर्श

चान्हो, प्रतिनिधि। सिलागाई में 17 फरवरी को आयोजित होनेवाले शहीद वीर बुधू भगत जयंती समारोह की तैयारी को लेकर पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने स्मारक समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की। बैठक में बंधु तिर्की ने कहा कि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के साथ समन्वय स्थापित कर मुख्य अतिथि का चयन किया जाए, ताकि समारोह और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित हो सके। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि समिति द्वारा तैयार करनेवाले मांग पत्र में आसपास के गांवों के ग्राम प्रधानों की राय शामिल की जाए, जिससे क्षेत्र की सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित हो। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाने पर जोर दिया।

जानकारी दी कि सात फरवरी को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर समारोह को अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में गोपाल भगत, शिवपूजन भगत, दिलीप सिंह, मारवाड़ी उरांव, संदीप उरांव, अजीत सिंह, अल्फ्रेड मिंज, महादेव भगत, रामधनी भगत, मोजिबुल्लाह, भउवा उरांव, जावेद अख्तर, इश्तियाक सहित कई सदस्य मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।