प्रेमसंस मोटर ने 10 हजार वाहनों की सफल डिलीवरी का मनाया जश्न
रांची में प्रेमसंस मोटर ने वित्त वर्ष 2025-2026 के दौरान 10,000 से अधिक वाहनों की डिलीवरी का जश्न मनाया। इस उपलब्धि को कंपनी की प्रगति और ग्राहकों के विश्वास का प्रतीक बताया गया। समारोह में कंपनी के सभी कर्मचारी शामिल हुए और भविष्य में और ऊंचाइयों को हासिल करने का संकल्प लिया।

रांची, वरीय संवाददाता। प्रेमसंस मोटर ने वित्त वर्ष 2025-2026 के दौरान 10,000 से अधिक वाहनों की डिलीवरी का शुक्रवार को केक काटकर जश्न मनाया। कंपनी ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल कंपनी की निरंतर प्रगति को दर्शाती है, बल्कि ग्राहकों के अटूट विश्वास, टीम के समर्पण और हमारे साझेदारों के सहयोग का प्रतीक है। इस अवसर पर कंपनी परिसर में समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सीएमडी पुनीत कुमार पोद्दार, जेएमडी अवध पोद्दार, सीईओ पंकज जैन, सीजीएम (वित्त) अनिल सिन्हा और डीवीपी सुखबीर सिंह सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।समारोह में सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी और भविष्य में और भी ऊंचाइयों को हासिल करने का संकल्प लिया।
सीएमडी पुनीत कुमार पोद्दार ने कहा कि यह उपलब्धि हमारे ग्राहकों के विश्वास और हमारी टीम की कड़ी मेहनत का परिणाम है। वहीं, जेएमडी अवध पोद्दार ने कहा कि 10 हजार प्लस डिलीवरी का यह आंकड़ा हमारे लिए गर्व का विषय है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


