तीसरे जुमे की नमाज में ईरान पर हमले रोकने की दुआ
रांची में रमजान के तीसरे जुमा पर रोजेदारों ने ईरान में हो रहे हमलों से लोगों को बचाने के लिए मस्जिदों में दुआ मांगी। नमाजियों ने अल्लाह से रहमत की गुहार लगाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मस्जिदों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात की गई थी और सड़कें वाहनों के लिए बंद कर दी गई थीं।

रांची। प्रमुख संवाददाता ईरान में जारी हमले से लोगों को बचाने के लिए शुक्रवार को रोजेदारों ने खुदा के दरबार में हाजिरी लगायी। माह-ए-रमजान के तीसरे जुमे पर नमाजियों ने अल्लाह से रहमत की गुहार लगायी। रांची की मस्जिदों में ईरान पर अमेरिका व इजराइल द्वारा किए जा रहे हमले को रोकने के लिए जब दुआ मांगनी शुरू हुई तो लोगों की आंखें नम हो गईं। हर दुआ पर लोग आमीन बोलते रहे और खुदा से रहम-ओ-करम के लिए हाथ उठाते रहे।माह-ए-रमजान के तीसरे जुमा पर मस्जिदें खचाखच भरी थीं। दूसरे असरे में पड़े अरसे पर मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में बड़े-बुजुर्ग संग बच्चे भी लकदक कपड़े में मस्जिद पहुंचे।
रोजेदारों ने खुदा की रहमत के लिए दुआएं मांगीं। जुमा की नमाज से पहले और बाद में रोजेदारों ने कुरआन की तिलावत की और दुआएं मांगते रहे। अन्य इलाकों में भी रोजेदार मस्जिद में दाखिल होते रहे। सामूहिक दुआख्वानी भी होती रही। इधर, मस्जिदों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मस्जिदों के बाहर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी। एकरा मस्जिद, चांदनी मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में सड़कों पर नमाज होने की वजह से कुछ देर के लिए उस मार्ग में वाहनों का आवागमण भी रोक दिया गया था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


