ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीसंसदीय प्रणाली के एकमात्र इंसाइक्लोपीडिया थे प्रणब दा : सुबोधकांत सहाय

संसदीय प्रणाली के एकमात्र इंसाइक्लोपीडिया थे प्रणब दा : सुबोधकांत सहाय

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न से सम्मानित प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया...

संसदीय प्रणाली के एकमात्र इंसाइक्लोपीडिया थे प्रणब दा : सुबोधकांत सहाय
हिन्दुस्तान टीम,रांचीMon, 31 Aug 2020 10:02 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न से सम्मानित प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रणब दा संसदीय प्रणाली के एकमात्र इनसाइक्लोपीडिया थे। वह एक कुशल राजनीतिज्ञ के साथ-साथ विलक्षण प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। उनमें राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक विषयों की काफी समझ थी। हर समस्या का समाधान वह दलगत राजनीति से ऊपर उठकर किया करते थे। सुबोध कांत सहाय ने कहा कि राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के मालिक प्रणब दा उस वृक्ष के समान थे, जिसकी छाया तले सभी राहत महसूस किया करते थे। आज वह वृक्ष गिर गया। उनकी कमी हमेशा खलेगी। सुबोधकांत सहाय ने प्रणब दा के साथ बिताए हुए क्षणों को याद कर उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त की और श्रद्धासुमन अर्पित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें