ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीशहर में कई स्थानों से निकली प्रभात फेरी

शहर में कई स्थानों से निकली प्रभात फेरी

दशमेश गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व को लेकर गुरुवार को सुबह प्रभात फेरी निकली। राजधानी में विभिन्न इलाके में सिख समाज की ओर से निकली प्रभात...

शहर में कई स्थानों से निकली प्रभात फेरी
हिन्दुस्तान टीम,रांचीThu, 14 Jan 2021 09:30 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची। वरीय संवाददाता

दशमेश गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व को लेकर गुरुवार को सुबह प्रभात फेरी निकली। राजधानी में विभिन्न इलाके में सिख समाज की ओर से निकली प्रभात फेरी में साध संगत ने भागीदारी निभायी। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से सुबह साढ़े चार बजे मेन रोड गुरुद्वारा साहिब परिसर से प्रभात फेरी निकली। स्टेशन रोड गुरुद्वारा और पीपी कम्पाउंड से गुरुनानकपुरा की प्रभात फेरी भी विभिन्न इलाके में समाज के लोगों के यहां पहुंची। यहां कीर्तन गायन के साथ अरदास हुआ।

गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा की ओर से रातू रोड के केएन कॉलोनी में निकली प्रभात फेरी विभिन्न गलियों में घूमी। कीर्तन मंडली में शामिल भक्तों ने ओह गुरु गोबिंद होए परगटया दसवें अवतार..., अवचल नगर गोबिंद गुरु का नाम जपत सुख पाया राम... समेत कई शबद गायन किए।

मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि केएन कॉलोनी गुरुद्वारा साहिब में 18 जनवरी को रात 10 बजे श्री अखंड पाठ आरंभ होगा। पाठ को प्रकाश पर्व पर 20 जनवरी को विराम मिलेगा। 23 और 24 जनवरी को विशेष दीवान सजेगा। इसमें महान कीर्तनी जत्था भाई गुरशरण सिंह लुधियाना वाले शबद गायन प्रस्तुत करेंगे।

प्रभात फेरी मे अर्जुन दास मिड्ढा, जीवन मिड्ढा, गुलशन मिड्ढा, हरीश तेहरी, अमर मदान, जयराम काठपाल, मोहित मुंजाल, रौनक ग्रोवर, जगदीश मुंजाल, हरगोविंद सिंह, कमल मुंजाल, आशु, नवीन, पवन खत्री, अनूप गिरधर, अश्विनी सुखीजा, मनीष गिरधर, मीना गिरधर, सावित्री दुआ, पायल मल्होत्रा, अमर बजाज, नीतू किंगर, गूंज काठपाल, अमर मुंजाल, ममता थरेजा, किरण अरोड़ा और अन्य शामिल थे।

श्री गुरु रविदास महासभा की बैठक 24 को

रांची। झारखंड प्रदेश संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महासभा की बैठक 24 जनवरी को डोरंडा के बिग्रेड धाम में दिन के दो बजे से होगी। बैठक में चौरासी पंचायत के प्रतिनिधि शामिल होंगे। महासभा के अध्यक्ष दीपक कुमार रवि ने बताया कि संत रैदास की जयंती समेत अन्य समाजिक मसलों को लेकर चर्चा होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें