आज मरम्मत को ले बड़े इलाके में नहीं रहेगी बिजली
रांची में आज सोमवार को मरम्मत कार्य के कारण कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। हरमू सब स्टेशन के 11 केवी न्यू हरमू फीडर में वीसीबी बदलने और पेड़ों की छटाई के कारण सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। इसके अलावा कुसई में भी बिजली सुबह 6 बजे से 10 बजे तक नहीं रहेगी।

रांची, वरीय संवाददाता। आज सोमवार को मरम्मत कार्य को लेकर रांची शहर के बड़े इलाके में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। सब स्टेशन हरमू के 11 केवी न्यू हरमू फीडर में वीसीबी बदलने और पेड़ों के डालियों की छटाई से संबंधित कार्य किया जाएगा। जिसके कारण 11 केवी न्यू हरमू फीडर से सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली बाधित रहेगी। इस दौरान टुंगरी टोली, बाली बगीचा, संत फ्रांसिस स्कूल, बसुंधरा, पटेल चौक, सोहराय भवन, हरमू हाउसिंग कॉलोनी, बसंत बिहार, पुराण विहार सहित कई प्रभावित रहेंगे। इसके अलावा कुसई 33 केवी से सुबह छह बजे से सुबह 10 बजे तक लाइट नहीं रहेगी।
इस दौरान नामकुम इएसआईसी में रेलवे क्रांसिंग का कार्य होगा। इससे घाघरा, कुसई, डोरंडा बाजार, आनंतपुर, निवारणपुर, मजिस्ट्रेट कॉलोनी, हिनू सहित अन्य इलाके प्रभावित रहेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


