चाउमिन दुकानदार पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर चलवाई थी गोली, चार गिरफ्तार

Jan 14, 2026 08:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

सिल्ली पुलिस ने चाउमिन दुकानदार हराधन महतो को गोली मारने के मामले का खुलासा किया है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जिनमें हराधन की पत्नी गंगा देवी शामिल है। गंगा ने प्रेमी कंचन महतो के साथ मिलकर हराधन को हटाने के लिए सुपारी दी थी।

चाउमिन दुकानदार पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर चलवाई थी गोली, चार गिरफ्तार

सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली पुलिस ने सात जनवरी को चाउमिन दुकानदार हराधन महतो को गोली मारने के मामले का खुलासा कर लिया। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। जेल जानेवालों में हराधन की पत्नी गंगा देवी, पतराहातू निवासी प्रेमी कंचन महतो और उसके दो साथी तमाड़ थाना क्षेत्र के नीमडीह गांव निवासी सुनील चंद्र महतो और तारकेश्वर महतो उर्फ सोनू शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा और एक कारतूस जब्त किया है। गंगा देवी ने बताया कि उसका पिछले पांच साल से कंचन महतो के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दोनों ने मिलकर हराधन महतो को रास्ते से हटाने के लिए नीमडीह थाना क्षेत्र के सुनील चंद्र महतो और तारकेश्वर महतो को चार लाख रुपये की सुपारी दी थी। इससे पहले भी आरोपियों ने एक बार हत्या का प्रयास किया था, परंतु सफल नहीं हुए। सात जनवरी को गंगा देवी ने रेकी कर शूटरों को चाउमिन की दुकान पर बुलाकर पति गोली चलवा दी। गोली हराधन के पेट में लगी, लेकिन समय पर इलाज होने के कारण उसकी जान बच गई। मामले की जांच के लिए सिल्ली थाना प्रभारी नवीन कुमार के नेतृत्व में गठित की गई टीम में एसआई मुकेश कुमार कुशवाहा, रवि कुमार वर्मा, उदय कुमार सिंह, अरुण प्रसाद यादव, एएसआई विनोद कुमार चौधरी और उषा कुमारी शामिल हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।