Ranchi News: जेवर दुकान में चोरी मामले का खुलासा, दो गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

Ranchi News: पुलिस ने सदाबहार चौक स्थित राहुल ज्वैलर्स में लाखो रूपये मूल्य के जेवर चुराने के मामाले का खुलाशा करते हुए दो आरोपियों को गिरफतार कर जेल भेज दिया है।

Ranchi News: जेवर दुकान में चोरी मामले का खुलासा, दो गिरफ्तार

Ranchi News: नामकुम, संवाददाता। सदाबहार चौक स्थित राहुल ज्वैलर्स में लाखों रुपये मूल्य के जेवर चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सोमवार को थानेदार रामनारायण सिंह ने बताया कि दुकान संचालक शम्मू सोनी ने चार सितंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें चोरों पर एक मोबाइल फोन, हिसाब लिखी तीन डायरी, चांदी की तीन चेन, गोल्ड पॉलिश की चार चेन, चांदी की दो अंगूठी, सोने की नथिया, सोने की अंगूठी और करीब सात हजार रुपये नकद चोरी करने का आरोप लगाया गया था। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने अनुसंधान के क्रम में खिजरी निवासी 18 वर्षीय अशोक लोहरा और कुसई कॉलोनी, डोरंडा निवासी 19 वर्षीय क्षितिज कच्छप को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने दोनों के पास से चोरी गए सामान बरामद किए। पूछताछ में दोनों ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद दोनों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीRanchi News: जेवर दुकान में चोरी मामले का खुलासा, दो गिरफ्तार