नामकुम में कंटेनर से 61 लाख रुपये की शराब जब्त
नामकुम में रविवार रात पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक कंटेनर से ₹61 लाख की 1868 कार्टून अवैध शराब जब्त की। एसएसपी राकेश रंजन को सूचना मिली थी कि शराब की खेप बिहार ले जाई जा रही है। कंटेनर रोकने पर चालक और खलासी भाग गए।

नामकुम, संवाददाता। थाना क्षेत्र के सारजमडीह चौक के पास रविवार की देर रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कंटेनर से ₹61 लाख रुपये 1868 कार्टून अवैध शराब जब्त की है। जानकारी के अनुसार, एसएसपी राकेश रंजन को सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेप कंटेनर बिहार ले जाई जा रही है। इसके बाद एसपी के निर्देश पर रांची-टाटा रोड पर नामकुम पुलिस ने कंटेनर रोककर उसकी जांच की जिससे भारी मात्रा में शराब जब्त की गई। सोमवार को मजिस्ट्रेट रवीन्द्र राम की उपस्थिति में कंटेनर का ताला तोड़ा गया। इनमें डिस्काउंट, एक सौ ग्यारह और वजीर सहित अन्य ब्रांड की शराब की पेटियां शामिल थीं।
देर शाम तक पुलिस द्वारा इन पेटियों की गिनती की जा रही थी। थानेदार मनोज कुमार ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कंटेनर (WB 23D5344) को पकड़ा गया। हालांकि पुलिस को देखते ही चालक और खलासी कंटेनर छोड़कर भाग निकले।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



