Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsPolice Recover Body of Missing Woman Soharmani Devi from Tajna River in Khunti
तजना नदी से मेलाटांड़ से महिला का शव बरामद

तजना नदी से मेलाटांड़ से महिला का शव बरामद

संक्षेप:

खूंटी थाना क्षेत्र के तजना नदी से सोमवार को एक महिला का शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान 52 वर्षीय सोहरमनी देवी के रूप में हुई, जो रविवार को जिउतिया व्रत के बाद लापता हो गई थीं। पुलिस मामले की जांच...

Sep 15, 2025 08:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

खूंटी, संवाददाता। खूंटी थाना क्षेत्र के खूंटी-रांची मुख्य पथ स्थित तजना नदी से सोमवार दोपहर करीब एक बजे पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया। मृतका की पहचान मेलाटांड़ निवासी घूरा साहू की पत्नी 52 वर्षीय सोहरमनी देवी के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और शाम तक शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, सोमवार को ग्रामीणों ने तजना नदी में एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना खूंटी थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। शव की पहचान होने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

व्रत के बाद लापता हुई थी महिला: मृतका के पति घूरा साहू ने बताया कि उनकी पत्नी ने रविवार को जिउतिया व्रत रखा था। सोमवार सुबह अन्य महिलाओं के साथ जिउतिया डाली का विसर्जन करने के बाद पारण किया। लगभग 11 बजे वह घर से बाहर निकली लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी बीच सोशल मीडिया के माध्यम से नदी में एक महिला का शव मिलने की सूचना मिली। परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। सोहरमनी देवी के निधन से मेलाटांड़ क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के तीन पुत्र और भरा-पूरा परिवार है। पुलिस कर रही जांच: पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सोहरमनी देवी तजना नदी तक कैसे पहुंचीं और किन परिस्थितियों में उनकी मौत हुई। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।