Ranchi News: किशोर साहू के घर समेत तीन जगह इश्तेहार चिपकाया
हिन्दुस्तान, रांची
Ranchi News: रातू थाना कांड संख्या 185/26 के अभियुक्त किशोर साहू के खिलाफ पुलिस ने न्यायालय से निर्गत इश्तेहार का विधिवत तामिला किया। ढोल बजाकर इसकी सार्वजनिक घोषणा की गई और इश्तेहार की प्रतियाँ उसके घर, पंचायत भवन और अंचल कार्यालय में चस्पा की गईं। न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए यह कार्रवाई हुई।

Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। रातू थाना कांड संख्या 185/26 के अभियुक्त किशोर साहू, पिता स्व. रामनंदन साहू, निवासी काटू लहना के विरुद्ध न्यायालय से निर्गत इश्तेहार का गुरुवार को पुलिस ने विधिवत तामिला कराया। पुलिस ने ढोल बजाकर इश्तेहार की सार्वजनिक रूप से घोषणा की। न्यायालय से निर्गत इश्तेहार की एक-एक प्रति अभियुक्त के घर, ग्राम काटू स्थित पंचायत भवन और अंचल कार्यालय में चस्पा की गई। पुलिस के अनुसार, न्यायालय के आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है।

