ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीबाइक चोरी कर भाग रहे दो चोरों को पुलिस ने दबोचा

बाइक चोरी कर भाग रहे दो चोरों को पुलिस ने दबोचा

गोंदा थाने की पुलिस ने बाइक चोरी कर भाग रहे दो चोरों को डैम साइड से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में किशन कुमार और राधे मोहन हरि शामिल है।...

बाइक चोरी कर भाग रहे दो चोरों को पुलिस ने दबोचा
हिन्दुस्तान टीम,रांचीWed, 02 Dec 2020 03:02 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची। वरीय संवाददाता

गोंदा थाने की पुलिस ने बाइक चोरी कर भाग रहे दो चोरों को डैम साइड से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में किशन कुमार और राधे मोहन हरि शामिल है। दोनो आरोपी कांके गांधीनगर के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार को कांके के भीट्ठा बस्ती निवासी कुतुबुद्दीन अंसारी अपनी बाइक घर के बाहर खड़ा कर अंदर थे। वहां पहले से मौजूद आरोपियों ने उनकी बाइक मास्टर की से खोली और लेकर भागने लगे। आसपास के लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद आरोपी और भी तेजी से वहां से भागने लगे। हो-हल्ला सुनकर कुतुबुद्दीन और बस्ती के लोगों ने दोनों का पीछा किया। सूचना मिलने के बाद गोंदा पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर उक्त दोनों आरोपियों को कांके डैम साइड के पास चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के क्रम में आरोपियों ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म स्वीकार किया है। इधर, कुतुबुद्दीन के बयान पर गोंदा थाने में दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें