Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsPolice Arrests Tanuj Mahato for Cock Fighting and Gambling in Kanke

हब्बा डब्बा खेलवाने के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार
संक्षेप:
कांके के गारू बाजार में मुर्गा लड़ाई और हब्बा-डब्बा खेलने वाले तनुज महतो को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। पहले भी उसे जुआ खेलने से रोकने के लिए चेतावनी दी गई थी। पुलिस ने गारू बाजार में छापेमारी कर उसे रंगेहाथ पकड़ा और सोमवार को जेल भेज दिया।
Jan 05, 2026 08:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
कांके, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गारू बाजार से मुर्गा लड़ाई और हब्बा-डब्बा खेलाने के आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। इस संबंध में कांके थाना प्रभारी प्रकाश कुमार रजक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गारू निवासी तनुज महतो को पूर्व में भी हब्बा-डब्बा खेलाने और मुर्गा लड़ाई की जुआ बंद करने के लिए चेतावनी दी थी। रविवार को पुलिस ने गारू बाजार में छापेमारी कर जुआ खेलाते उसे रंगेहाथ धर दबोचा।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




