लोहे का पाइप चोरी करते एक गिरफ्तार, दूसरा फरार
नगड़ी थाना पुलिस ने प्रेम नगर (सुगदा गांव) निवासी समीर तिर्की को लोहे का पाइप चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया। घटना गुरुवार रात की है, जब समीर अपने साथी के साथ कुडला पुल के पास जलछाजन के अर्द्धनिर्मित पॉली हाउस से पाइप चुरा रहा था। नगड़ी पुलिस ने उसे रंगेहाथ पकड़ा।

पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी थाना पुलिस ने लोहे का पाइप चोरी करने के आरोप में थाना क्षेत्र के प्रेम नगर (सुगदा गांव) निवासी समीर तिर्की को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात लगभग 12 बजे समीर तिर्की अपने एक सहयोगी के साथ कुडला पुल के पास स्थित जलछाजन के अर्द्धनिर्मित पॉली हाउस से लोहे का पाइप चोरी कर रहा था। उसी दौरान गश्त कर रही नगड़ी पुलिस की टीम ने उसे रंगेहाथ दबोच लिया। वहीं पुलिस को देखते ही समीर का साथी अमित कच्छप अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। वहीं फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


