ठाकुरगांव के चार वारंटी भेजे गए जेल
Dec 03, 2025 07:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
थाना प्रभारी शुभम कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर चार वारंटियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, पतरातू गा

ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। थाना प्रभारी शुभम कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर चार वारंटियों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, पतरातू गांव निवासी शोएब अंसारी, शफीक अंसारी, इरशाद अंसारी और फिरोज अंसारी मारपीट के आरोपी थे और काफी दिनों से फरार चल रहे थे। पुलिस ने चारों को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। अभियान में पुनि दिलीप कुमार, पुअनि सुरेश कुमार दास और अरुण कुमार यादव समेत जवान शामिल थे।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




