रनिया से 12 लाख की अफीम के साथ चार गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

खूंटी पुलिस ने अवैध अफीम कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 2.32 किलोग्राम अफीम बरामद हुई, जिसकी कीमत 12 लाख रुपये है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं।

रनिया से 12 लाख की अफीम के साथ चार गिरफ्तार

खूंटी, संवाददाता। खूंटी पुलिस ने अवैध अफीम कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रनिया थाना क्षेत्र के तांबा गांव के समीप 2.32 किलोग्राम अफीम के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारूडा निवासी 50 वर्षीय नाथ लोमगा, 31 वर्षीय बिरसा बरजो, सागंगाड़ा निवासी 43 वर्षीय सुपाय कान्डायबुरु तथा कोमसाई निवासी 29 वर्षीय गान्दू बरजो उर्फ संदीप बरजो के रूप में हुई है। बरामद अफीम की अनुमानित बाजार कीमत करीब 12 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी। एसपी ने बताया कि रविवार को गुप्त सूचना मिली थी कि तांबा गांव के पास कुछ लोग अफीम की खरीद-बिक्री के लिए जुटने वाले हैं। सूचना की पुष्टि एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए एसडीपीओ तोरपा विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी टीम जब तांबा गांव के समीप पहुंची तो दो मोटरसाइकिलों के साथ चार संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। पुलिस वाहन को देखते ही सभी भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें खदेड़कर पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विधिसम्मत तलाशी ली गई, जिसमें उनके पास से 2.32 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद हुई。

खेती से लेकर तस्करी तक में थे शामिल : एसपी

एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध रूप से अफीम की खेती की जाती थी, जिसे खूंटी और रांची जिले में बेचकर मुनाफा कमाया जाता था। जांच में यह भी सामने आया कि नाथ लोमगा और सुपाय कान्डायबुरु अफीम की खेती में संलिप्त थे, जबकि बिरसा बरजो और गान्दू बरजो उर्फ संदीप बरजो इसके खरीद-बिक्री नेटवर्क से जुड़े हुए थे। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एसपी ऋषभ गर्ग ने कहा कि खूंटी पुलिस नशे के सौदागरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रखेगी। किसी भी सूरत में नशे के कारोबार को जिले में फलने फूलने नही दिया जाएगा।

छापेमारी दल में ये थे शामिल:

छापेमारी अभियान में एसडीपीओ तोरपा विजय कुमार सिंह, एनडीपीएस थाना प्रभारी मणिदीप, एसआई रामदेव यादव, एएसआई मनोज कच्छप तथा एनडीपीएस थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

खूंटी पुलिस ने कितने लोगों को गिरफ्तार किया है?
खूंटी पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।