मोरहाबादी के कुसुम विहार में काव्य गोष्ठी हुई

Apr 07, 2026 01:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

फोटो भी है रांची। प्रमुख संवाददाता मोरहाबादी के कुसुम विहार में एक अपार्टमेंट में

मोरहाबादी के कुसुम विहार में काव्य गोष्ठी हुई

रांची, प्रमुख संवाददाता। मोरहाबादी के कुसुम विहार में सोमवार को लघु काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता जबलपुर से आए वरिष्ठ साहित्यकार आचार्य संजीव वर्मा सलिल ने की। उन्होंने साहित्यिक विधाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। वे हिंदी की महान कवयित्री महादेवी वर्मा के भतीजे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत हिमकर श्याम के गजल पाठ से हुई। उन्होंने प्रकृति पर आधारित कई दोहे भी प्रस्तुत किए। कवि निरंजन प्रसाद श्रीवास्तव ने काव्य पाठ किया। श्री साहित्य कुंज की संस्थापिका और कवयित्री मनीषा सहाय ने लावणी छंद में, कवयित्री नीता शेखर ने नारी विषय पर कविता पाठ किया। गोष्ठी में साहित्यिक संवाद और काव्य-चर्चा भी हुई।

गोष्ठी में सरोज श्रीवास्तव, संजय वर्मा, मधुकर श्याम, डॉ इरा, शक्ति, असीम शौर्य, नीतू नायक और अन्य शामिल हुए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।