नहीं पहुंची पीड़िता, छेड़छाड़ व अपहरण मामले में आरोपी बरी
Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
रांची में, पोक्सो एक्ट कोर्ट ने नाबालिग लड़की के अपहरण और छेड़छाड़ के 5 साल पुराने मामले में आरोपी अमीरुद्दीन सलमान को सभी आरोपों से बरी कर दिया। पीड़िता और उसकी मां कोर्ट में गवाही देने नहीं पहुंचीं, जिसके चलते मामले का फैसला आरोपी के पक्ष में गया।

रांची। पोक्सो एक्ट कोर्ट ने नाबालिग लड़की के अपहरण और छेड़छाड़ से जुड़े 5 साल पुराने मामले में आरोपी अमीरुद्दीन सलमान को सभी आरोपों से बरी कर दिया। मामला सुखदेव नगर थाना थाना कांड संख्या से जुड़ा था। आरोप था कि 22 दिसंबर 2020 की रात आरोपी 16 वर्षीय लड़की को स्कूटी से लेकर पहाड़ी मंदिर के पास गया था। पीड़िता की मां ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी बेटी घर से गायब है। बाद में पुलिस ने लड़की और आरोपी को साथ में बरामद किया था। हालांकि, सुनवाई के दौरान पीड़िता और उसकी मां अदालत में गवाही देने नहीं पहुंचीं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


