ससमय आवास निर्माण नहीं कराया तो होगी रिकवरी : बीडीओ

Apr 09, 2026 06:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

ससमय आवास निर्माण नहीं कराया तो होगी रिकवरी : बीडीओ इटकी में गुरुवार को अधिकारी

ससमय आवास निर्माण नहीं कराया तो होगी रिकवरी : बीडीओ

इटकी, प्रतिनिधि। पीएम आवास के लाभुक एक सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य शुरू नहीं करेंगे तो उनसे राशि की रिकवरी की जाएगी। गुरुवार को कुंदी पंचायत सचिवालय में बीडीओ मो. अनीश ने लाभुकों और पंचायत जनप्रतिनिधियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिया। उन्होंने लाभुकों को चेतावनी देते हुए कहा कि आवास निर्माण के लिए राशि का भुगतान किया जा चुका है, लेकिन लंबा समय बीतने के बावजूद अधिकांश लाभुकों ने निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है। खासकर कुंदी पंचायत में लापरवाही के मामले सामने आए हैं। बीडीओ ने सभी लाभुकों को निर्धारित समयसीमा के भीतर आवास निर्माण पूरा करने का सख्त निर्देश दिया।

उन्होंने बताया कि प्रखंड में वित्तीय वर्ष 2024-25 में 999 लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास आवंटित किया गया है। इनमें से 415 लाभुक लिंटर स्तर तक निर्माण पूरा कर चुके हैं, जबकि 584 लाभुकों ने अब तक निर्माण शुरू नहीं किया है। लाभुकों को पहली किस्त के रूप में 40 हजार रुपये मिल चुके हैं। प्रधानमंत्री आवास का निर्माण 1.20 लाख रुपये की लागत से होना है। इसके अलावा मनरेगा के तहत 95 मानव दिवस की मजदूरी का भुगतान भी किया जाता है। बैठक में प्रमुख किरण उरांव, मुखिया फ्रांसिस्का, पंचायत सचिव श्वेता निशा देवांता सहित दर्जनों लाभुक और ग्रामीण उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।