नगड़ी में गैस सिलेंडर को लेकर अफरातफरी का माहौल
नगड़ी में गैस सिलेंडर को लेकर अफरातफरी का माहौल पिस्कानगड़ी,प्रतिनिधि। नगड़ी प्रखंड क्षेत्र में घरेलू

पिस्कानगड़ी,प्रतिनिधि। नगड़ी प्रखंड क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर लोगों में अफरातफरी का माहौल है। जिनके घरों में गैस का एक सिलेंडर भरा वे भी दूसरे सिलेंडर के लिए बेचैन है। लोगों को ईरान युद्ध लंबा खिंचने पर गैस महिनों नहीं मिलने की आशंका है। इधर नगड़ी क्षेत्र के भारत गैस के एजेंसी ने मंगलवार को 250 लोगों के बीच सिलेंडर बांटे। गैस लदे ट्रक के पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में उपभोक्ता खाली गैस सिलेंडर लेकर पहुंच गए। सिलेंडर लेने के लिए लोग घंटो लाइन में खड़े रहे। इस संबंध में भारत गैस एजेंसी के मैनेजर बिरू दुबे ने बताया कि पूर्व में बुकिंग किए सभी लोगों को गैस उपलब्ध करा दिया गया है।
साथ ही कार्ड लेकर पहुंचे कुछ जरूरतमंद लोगों को भी तत्काल गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया गया। वहीं इंडेन गैस के उपभोक्ता आठ दिनों से गैस के लिए परेशान हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


