पुलिस ने घर से निकालकर युवक को मारी गोली, शव के साथ परिजनों ने किया रोड जाम
पिपरवार पुलिस की गोली से मारे गए बहेरा गांव निवासी मो सलमान उर्फ राजा के शव के साथ शनिवार को परिजनों एवं ग्रामीणों ने बहेरा-चतरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। आक्रोशित परिजनों ने बताया कि पिपरवार पुलिस...
पिपरवार पुलिस की गोली से मारे गए बहेरा गांव निवासी मो सलमान उर्फ राजा के शव के साथ शनिवार को परिजनों एवं ग्रामीणों ने बहेरा-चतरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। आक्रोशित परिजनों ने बताया कि पिपरवार पुलिस ने युवक को उसके घर से पकड़कर बाहर निकालने के बाद गोली मार दी।
घटनास्थल रांची-चतरा की सीमा पर स्थित पिपरवार का है। घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे चतरा एसपी मदन मोहन लाल ने ग्रामीणों से वार्ता करने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों की मांग थी कि पहले दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई हो, उसके बाद ही कोई बात की जायेगी। बाद में पुलिस के वरीय अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच समझौता वार्ता के बाद शव उठाया गया।
पुलिस ने घर से निकालकर मारी गोली:
परिजन पुलिस की गोली से मारे गए युवक के परिजनों ने बताया कि पुलिस ने घर से निकालकर युवक को गोली मार दी और वहां से भाग निकले। पुलिस की इस कार्रवाई से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में घटना के बाद से पुलिस के वरीय अधिकारी कैंप कर रहे हैं। वरीय अधिकारियों द्वारा सभी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। बहेरा में रोड जाम को लेकर सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। चारों तरफ पुलिस के जवान नजर आ रहे थे। थानेदार का तबादला, एएसआई समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित चतरा एसपी ने युवक को गोली मारने की घटना को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए एएसआई समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।
पिपवार थाना प्रभारी का तबादला कर दिया। इधर पिपवार थाना का नया थाना प्रभारी अशोक राम को बनाया गया है। अशोक राम इससे पहले इटखोरी के थाना प्रभारी थे। पिपरवार फायरिंग पर एसपी देंगे रिपोर्ट रांची। चतरा जिला के पिपरवार में एएसआई प्रेम चंद्र मिश्र ने छापामारी के क्रम में सलमान उर्फ राजा को गोली मार दी थी। इस मामले में आरोपी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं चतरा एसपी से पूरे घटनाक्रम पर रिपोर्ट मांगी गयी है, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। पुलिस प्रवक्ता व आईजी आशीष बत्रा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि किसी भी हालत में दोषी पुलिसकर्मी बख्शे नहीं जाएंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।